Add To collaction

राम लक्ष्मण

विषय- राम  

राम जन्मोत्सव की अति शुभ घड़ी आई।
संपूर्ण विश्व में खुशियां छाई।
राम भक्तों ने पूरी धरती भगवा रंग से सजाई।
सबके मुख पर राम धुन छाई। 
राम के नाम में संपूर्ण सृष्टि समाई।
राम के आने की खुशी सब ने मनाई।
अवध में सब देते एक -दूसरे को बधाई।
राम का नाम बड़ा सुखदाई। 
राम ने अहिल्या तारी।
राम ने ताड़का मारी।
राम लक्ष्मण के भातृ-प्रेम की दुनिया दीवानी।
राम का नाम मोक्ष की निशानी।
प्रतियोगिता हेतु
संजना पोरवाल 

   1
1 Comments

Anjali korde

18-Apr-2024 02:03 PM

V nice

Reply